Posts

Showing posts from May, 2020

कन्या भ्रूण हत्या

Image
कन्या भ्रूण हत्या, लड़कों को प्राथमिकता देने तथा लड़की जन्म से जुड़े निम्न मूल्य के कारण जान बूझकर की गई कन्या शिशु की हत्या की जाती है। ये सब उन क्षेत्रों में होता हैं जहां सांस्कृतिक मूल्य लड़के को लड़की की तुलना में सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े तथ्य ‌यूनीसेफ (UNICEF) की एक रिपोर्ट से हमें ये पता चला है कि भारत में सुनियोजित लिंग-भेद के कारण भारत की जनसंख्या में से 5 करोड़ लड़कियां एवं महिलाएं गायब हैं ।।। कहां गई इतनी महिलाएं और लड़कियां ? ‌भारत की जनसंख्या में , 100 पुरुषों के पीछे 93 से कम लड़कियां हैं।संयुक्त राष्ट्र का यह कहना है कि भारत में अवैध रूप से अनुमान तौर पर प्रतिदिन 2,000 अजन्मी कन्याओं को गर्भ में ही मार दिया जाता है।।। लेकिन ऐसा क्यू किया जाता है ? छुपे खतरे संयुक्त राष्ट्र ने  यह बताया है कि भारत में बढ़ती लड़कियों की गर्भ में हत्या, जनसंख्या से जुड़े संकट उत्पन्न कर सकती है जहां समाज में कम महिलाओं की वज़ह से सेक्स से जुड़ी लड़ाई और छोटी लड़कियों के साथ अत्याचार के साथ-साथ पत्नी की दूसरे के साथ हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो सकती है। और फिर यह स